Darbhanga News – जमानत घोटाला: दूसरे के बदले जमानत करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Darbhanga News - जमानत घोटाला: दूसरे के बदले जमानत करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Darbhanga News – जमानत घोटाला: दूसरे के बदले जमानत करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश – दरभंगा के व्यवहार न्यायालय में फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण कर जमानत लेने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के पवन यादव और अजय यादव के रूप में हुई है। लहेरियासराय थाना की पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है, जबकि असली आरोपियों राजा लाल यादव और विजय यादव की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

मारपीट के मामले में फर्जीवाड़ा

मामला एपीएम थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 210/23 से जुड़ा है। सिरनिया गांव निवासी स्वर्गीय मोहम्मद अब्बास की पत्नी हुश्न आरा ने गांव के छह लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी विजय यादव और राजा लाल यादव के बदले अजय यादव और पवन यादव ने गुरुवार को दरभंगा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत ले लिया।

और पढें  ABC Card Download Online: ABC आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें

धोखाधड़ी का खुलासा

इस फर्जीवाड़े की जानकारी पीड़ित पक्ष के मोहम्मद रिजवान ने कोर्ट को दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। कोर्ट के निर्देश पर लहेरियासराय थाना की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों फर्जी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जांच और कार्रवाई

लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि फर्जी आत्मसमर्पण और जमानत कराने वाले पवन यादव और अजय यादव को न्यायालय के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया है। मामले की तह तक जाने के लिए पूरे सिंडिकेट की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस तरह की धोखाधड़ी में और लोग शामिल हैं।

और पढें  प्यार पाने को मुस्लिम से बनी हिंदू, शादी के 6 महीने बाद शुरू हुआ 'असली खेल', अब हांफ रही बिहार पुलिस

असली आरोपियों की तलाश जारी

कोर्ट के आदेश पर पुलिस असली आरोपियों राजा लाल यादव और विजय यादव की गिरफ्तारी के लिए एपीएम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार किए गए युवकों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

यह घटना दरभंगा न्यायालय में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है और इस मामले के बाद कोर्ट और पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।

भगवान जी झा मिथिला के जाने-माने समाचार संपादक हैं। TheMithila.com पर वे मिथिला की भाषा, संस्कृति और परंपराओं को समर्पित लेखों के जरिए क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का प्रयास करते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Scroll to Top