जयमाला के बाद हुआ कुछ ऐसा, दूल्हा हुआ फरार; जानिए अधूरी शादी का रहस्य

जयमाला के बाद हुआ कुछ ऐसा, दूल्हा हुआ फरार; जानिए अधूरी शादी का रहस्य

बिहार के दरभंगा जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब जयमाला के बाद शादी रुक गई और बारात बिना विवाह किए लौट गई। मामला दहेज विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, केवटी थाना क्षेत्र निवासी अशोक कुमार झा की बेटी की शादी 7 फरवरी को दरभंगा के एक विवाह भवन में होनी थी। बारात नगर थाना क्षेत्र से धूमधाम से पहुँची थी। शादी के रश्म-रिवाज के दौरान वर-वधु पक्ष के बीच दहेज को लेकर विवाद हो गया।

वधु पक्ष का कहना है कि वर पक्ष ने शादी के दौरान 11 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी, जिसे देने में असमर्थता जताने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं, वर पक्ष का आरोप है कि वधु पक्ष ने शादी से पहले तय शर्तों के मुताबिक रकम नहीं दी और पुलिसिया रौब दिखाने लगे, जिससे नाराज होकर बारात लौट गई।

और पढें  BA Pass ₹50000 Scholarship List Name Kaise Dekhe: बीए पास ₹50,000 स्कॉलरशिप लिस्ट मे नाम कैसे खोजें? 

एक-दूसरे पर लगे आरोप

वधु पक्ष का आरोप:

  • लड़की के पिता अशोक कुमार झा के मुताबिक, उन्होंने वर पक्ष को पहले ही ₹51,000 का चेक, ₹5 लाख नकद और ₹2 लाख के फर्नीचर दिए थे।
  • लेकिन जयमाला के बाद वर पक्ष ने ₹11 लाख की मांग कर दी और असमर्थता जताने पर अपमानजनक हरकतें करने लगे।
  • उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर पक्ष ने धमकी दी और शादी से इनकार कर दिया।

वर पक्ष का आरोप:

  • दूल्हे के भाई के अनुसार, शादी पहले से तय शर्तों के अनुसार हो रही थी, लेकिन वधु पक्ष के लोग पुलिस में नौकरी करते हैं और उन्होंने पुलिसिया धौंस दिखाकर पैसे देने से इनकार कर दिया।
  • शादी के दौरान वर पक्ष के लाए गए ₹10 लाख के आभूषण और कपड़े वधु पक्ष ने छीन लिए।
  • दूल्हे की सोने की चेन और अंगूठी भी छीनी गई, और उन्हें जबरदस्ती विवाह भवन से बाहर निकाल दिया गया।
  • लड़की ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए स्वीकार किया कि उसके भाई-भाभी इस शादी से खुश नहीं थे।
और पढें  चंडीगढ़ से दरभंगा ले जा रहा था ट्रक, मुर्गी चारे के बीच छिपी थी '50 लाख की खुशी', दाने हटते ही उड़े बक्सर पुलिस के होश

पुलिस कर रही मामले की जांच

नगर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों की बारीकी से जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, यह मामला दरभंगा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

भगवान जी झा मिथिला के जाने-माने समाचार संपादक हैं। TheMithila.com पर वे मिथिला की भाषा, संस्कृति और परंपराओं को समर्पित लेखों के जरिए क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का प्रयास करते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top