सुपर फूड मखाना रोकेगा कैंसर-हार्ट अटैक, नई रिसर्च से किसानों को भी होगा सीधा लाभ
मखाना एक सुपरफूड है जो कैंसर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मखाना में मीथेनसल्फोनामाइड नामक यौगिक की खोज की है।
बीएयू के वैज्ञानिकों ने मखाना बीज में प्राकृतिक रूप से मौजूद मीथेनसल्फोनामाइड नामक यौगिक की पहचान की। इसमें एंटीट्यूमर, एंटीकैंसर और एंटीएचआईवी गुण हैं।
बीएयू ने इस नई खोज की तकनीक का पेटेंट फाइल किया है। यह तकनीक मखाना की औषधीय क्षमता को बढ़ाएगी।
किसानों को लाभमीथेनसल्फोनामाइड की पहचान से मखाना का बाजार मूल्य बढ़ेगा। इससे किसानों को सीधा फायदा होगा।
मखाना एंटीऑक्सिडेंट और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर है। यह दिल, बीपी, शुगर और वजन कम करने में मदद करता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल 74% मौतें दीर्घकालिक बीमारियों से होती हैं। मखाना में खोजा गया यौगिक इन बीमारियों से लड़ने में मददगार हो सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल 74% मौतें दीर्घकालिक बीमारियों से होती हैं। मखाना में खोजा गया यौगिक इन बीमारियों से लड़ने में मददगार हो सकता है।