OMG: बारात आई…वरमाला हुई, तभी मंडप में दूल्हे की भूल पर बिदकी दुल्हनियां

OMG: बारात आई...वरमाला हुई, तभी मंडप में दूल्हे की भूल पर बिदकी दुल्हनियां

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में शुक्रवार रात एक शादी समारोह अचानक हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल गया। कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में धूमधाम से आई बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। वजह? शादी के मंडप में दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा, और दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया!

बारात में धूमधड़ाका, फिर मंडप में सन्नाटा

शादी की रस्में पूरी धूमधाम से चल रही थीं। बारातियों ने जोरदार डांस किया, ढोल-नगाड़ों की गूंज से माहौल रंगीन हो गया। दुल्हन पक्ष ने भी मेहमानों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। वरमाला का दौर पूरा हुआ, दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को माला पहनाई, और सबकुछ एक परफेक्ट शादी जैसा लग रहा था।

और पढें  दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड में भीषण आग, 5 से अधिक बसें जलकर राख

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब दूल्हे को शादी की मुख्य रस्मों के लिए मंडप में लाया गया। जैसे ही रस्में शुरू हुईं, दूल्हा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा!

दूल्हे की हालत देख दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला

मंडप में दूल्हे को गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। पानी के छींटे मारे गए, होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन दूल्हा एकदम बेसुध पड़ा रहा। इस नजारे को देखकर दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया।

परिवारवालों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। उसका कहना था कि वह ऐसे लड़के से शादी नहीं कर सकती, जिसे मिर्गी (Epilepsy) की बीमारी हो और जिसके बारे में पहले उसे कुछ नहीं बताया गया।

और पढें  BTSC OT Assistant Recruitment 2025: आवेदन करें 1,683 पदों के लिए, जानें पात्रता, वेतनमान और पूरी जानकारी

बिना शादी के लौटी बारात, गांव में चर्चा जोरों पर!

शादी की खुशी एक पल में मातम में बदल गई। दुल्हन पक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि अब यह शादी किसी भी हाल में नहीं होगी। मजबूर होकर दूल्हे और बारातियों को बिना शादी किए ही वापस लौटना पड़ा।

भगवान जी झा मिथिला के जाने-माने समाचार संपादक हैं। TheMithila.com पर वे मिथिला की भाषा, संस्कृति और परंपराओं को समर्पित लेखों के जरिए क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का प्रयास करते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top